{"_id":"6acf89043151d20dca0b47b3","slug":"video-55-year-old-man-killed-during-a-dispute-while-drinking-son-alleges-attack-with-a-rod-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, बेटे ने रॉड से हमला करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान विवाद में 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, बेटे ने रॉड से हमला करने का लगाया आरोप
रेवाड़ी। जिले के खोल गांव में मंगलवार रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में 55 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मुकेश ने रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे नितिन ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पिता पर रॉड से हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेंशन लेने गांव आए थे मुकेश
मृतक के बेटे नितिन ने बताया कि उनका परिवार फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। उनके पिता मंगलवार को पेंशन लेने के लिए खोल गांव आए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे उनकी बहन का फोन आया। उसने बताया कि गांव के वीर सिंह ने सूचना दी है कि कुछ लोगों ने उनके पिता के साथ मारपीट की है। इसके बाद घायल मुकेश को खोल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां रात करीब सवा दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मुकेश दम तोड़ चुके थे।
मंगलवार रात मुकेश, वीर सिंह, राहुल, हिलहरी और सेठी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में मुकेश की मौत हो गई, जबकि वीर सिंह भी घायल हुआ। पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
पुरानी रंजिश में हमला करने की आशंका
नितिन का आरोप है कि उनके पिता पर उस समय हमला किया गया, जब वह अकेले थे। परिवार का पहले भी कुछ लोगों के साथ विवाद रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके पिता पर हमला किए जाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।