{"_id":"6acf2fbeb58a9236190e035b","slug":"video-free-magic-shows-to-be-held-in-fatehabad-under-the-amrit-kaal-awareness-campaign-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत फतेहाबाद में होंगे निशुल्क जादुई शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत फतेहाबाद में होंगे निशुल्क जादुई शो
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत जिला फतेहाबाद में आमजन के मनोरंजन एवं जागरूकता के उद्देश्य से चार दिवसीय निशुल्क जादुई शो का आयोजन किया जाएगा। जादूगर सम्राट शंकर द्वारा ये शो 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक दोपहर 1 बजे व सायं 7 बजे स्थानीय डीपीआरसी हॉल, फतेहाबाद में आयोजित किए जाएंगे। जादूगर सम्राट शंकर ने बुधवार को पुराना रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अमृत काल जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न मनोरंजक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।