Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
cow trampled young man for 5 minutes in Sector 4 of Rewari, cow also became violent on people who came to rescue him
{"_id":"685f96e7df2f1336b00f0562","slug":"video-cow-trampled-young-man-for-5-minutes-in-sector-4-of-rewari-cow-also-became-violent-on-people-who-came-to-rescue-him-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी के सेक्टर 4 में 5 मिनट तक गाय ने युवक को रौंदा, बचाने आए लोगों पर भी हिंसक हुई गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी के सेक्टर 4 में 5 मिनट तक गाय ने युवक को रौंदा, बचाने आए लोगों पर भी हिंसक हुई गाय
सेक्टर 4 में हिंसक गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में अंशुल बेनीवाल को गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि हिंसक हुई गाय अंशुल बेनीवाल के पीछे दौड़ रही है।
जब अंशुल खाली प्लाट में गिरा तो करीब 5 मिनट तक गाय रौंदती रही। बेनीवाल की चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने दौड़े तीन से चार लोगों को गाय मारने दौड़ पड़ी। उसके बाद जैसे तैसे अंशुल को बचाया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि पीड़ित अंशुल शाम के समय घर से बाइक पर पास के पार्क में खेलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे से एक गाय दौड़ पड़ी और उसे बाइक समेत गिरा लिया।
अंशुल जान बचाने के लिए दौड़ा तो पीछे-पीछे दौड़कर अंशुल को एक खाली प्लॉट में गिराकर करीब पांच मिनट तक पैरों से रौंदती रही। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद पिछले चार महीनों में करीब 1000 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन सड़कों पर इनका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। शहर में अब तक बेसहारा पशुओं के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।