{"_id":"6aa00fac00b0c3360d009e9d","slug":"video-rewari-bjp-leaders-nephew-murdered-in-rod-attack-incident-captured-on-cctv-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: भाजपा नेता के भतीजे की रॉड से हमला कर हत्या, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: भाजपा नेता के भतीजे की रॉड से हमला कर हत्या, वारदात CCTV में कैद
रेवाड़ी। भाड़ावास रोड पर एचपीसीएल प्लांट के पास सोमवार शाम 40 वर्षीय जितेंद्र यादव की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जितेंद्र के बचपन के दोस्त व निर्माण ठेकेदार प्रवीण को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के चाचा उत्तम सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक काली थार सुनसान सड़क पर आकर रुकती है। कुछ देर बाद जितेंद्र गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे चला जाता है। इसी दौरान प्रवीण और उसका एक साथी गाड़ी से बाहर आते हैं। प्रवीण आसपास देखने के बाद जितेंद्र के पीछे पहुंचता है और उसके सिर पर रॉड से हमला कर देता है। जितेंद्र के जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर कई बार रॉड से वार किए जाते हैं। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं।
डेयरी के लिए निकला था जितेंद्र
गांव कमालपुर निवासी उत्तम सिंह ने बताया कि जितेंद्र खेती-बाड़ी करता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से डेयरी के लिए निकला था। शाम को उसे गांव के बस अड्डे पर भी देखा गया था। बाद में गांव के सरपंच ने फोन कर बताया कि जितेंद्र को किसी ने गोली मार दी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र जमीन पर पड़ा था और उसके सिर पर चोट के निशान थे।
बचपन के दोस्त थे दोनों
परिजनों के अनुसार जितेंद्र और प्रवीण बचपन के दोस्त थे और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। परिवार को दोनों के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। ऐसे में हत्या की वजह को लेकर परिजन भी हैरान हैं। जितेंद्र करीब पांच साल विदेश में रहा था। करीब तीन साल पहले पिता की मौत के बाद वह वापस गांव आया था और इसके बाद खेती-बाड़ी करने लगा। उसके परिवार में करीब 18 वर्षीय बेटा और 15-16 वर्षीय बेटी है।
पुलिस जांच में जुटी
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।