{"_id":"69d7a148ecfb6faa76014ac9","slug":"video-wheat-procurement-begins-in-rewari-mandi-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी मंडी में शुरू हुई गेहूं की खरीद, बायोमेट्रिक बंद नहीं हुई तो 15 अप्रैल को धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी मंडी में शुरू हुई गेहूं की खरीद, बायोमेट्रिक बंद नहीं हुई तो 15 अप्रैल को धरने की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रयासों के बाद रेवाड़ी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई। खरीद प्रक्रिया वेयरहाउस मैनेजर आशा और मंडी सुपरवाइजर जीतू-रूपेश की मौजूदगी में शुरू करवाई गई।
यूनियन पदाधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी किसानों का दाना-दाना बिकवाने के लिए प्रतिबद्ध है। वेयरहाउस मैनेजर आशा ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि वे अपना गेहूं कोसली या बावल ले जाने की बजाय रेवाड़ी मंडी में ही लेकर आएं।
यूनियन के समय सिंह प्रधान ने कहा कि मंडी में लागू बायोमेट्रिक प्रणाली से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक-दो दिन में यह व्यवस्था बंद नहीं की गई तो यूनियन 15 अप्रैल को सांकेतिक धरना देगी।
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और डीसी कार्यालय के गेट के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। यूनियन ने सरकार से मांग की कि गेहूं और सरसों की खराब फसल को देखते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। यूनियन ने दोहराया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 15 अप्रैल से धरना शुरू किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
इस मौके पर यूनियन के जिला कार्यकारी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, एससी सेल के प्रधान राजकुमार, महिला जिला उपप्रधान मनीषा यादव सहित हैफेड मैनेजर मनोज कुमार यादव और शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।