{"_id":"6a37e0f59361f7984c0cbb46","slug":"video-neet-candidates-gained-entry-into-the-centers-amidst-tight-security-arrangements-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चाक चौबंद सुरक्षा के साथ नीट परीक्षार्थियों को मिला केंद्रों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाक चौबंद सुरक्षा के साथ नीट परीक्षार्थियों को मिला केंद्रों में प्रवेश
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:32 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नीट परीक्षा के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों पर रविवार को चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए। 17 परीक्षा केंद्रों पर 5307 परीक्षार्थियों को सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे तक विद्यार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया जबकि विद्यार्थी शाम 5:20 बजे परीक्षा देकर बाहर लौटेंगे। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने हर स्तर पर निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी सिमरदीप सिंह, डीसी सचिन गुप्ता और एसपी गौरव राजपुरोहित ने शहर के कई केंद्रों का दौरा किया। डीएसपी स्तर के अधिकारी भी केंद्रों पर तैनात रहे। अधिकारियों ने सीसीटीवी, फ्रिस्किंग और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की व्यवस्था को परखा। केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने हर परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की। परीक्षा में धातु की किसी भी वस्तु पर पूरी पाबंदी रही। कई छात्र-छात्राओं को कड़े, नाक की बाली, अंगूठी व अन्य आभूषण उतारने पड़े। छात्रों नाला भी खुलवाया गया। जूते-चप्पल और घड़ी भी जमा कराए गए। डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना प्राथमिकता है। आईजी सिमरदीप सिंह ने केंद्रों के बाहर धारा 163 के तहत भीड़ न लगाने की हिदायत दी। सख्त जांच से परीक्षार्थी परेशान दिखे लेकिन अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।