{"_id":"67e3c32000d5f6f9b30847cd","slug":"video-anganwadi-workers-started-a-three-day-protest-in-sonipat-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया तीन दिवसीय धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया तीन दिवसीय धरना
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। सरकार से जल्द उनकी मांगों का समाधान करवाने की मांग की। जिला कार्यक्रम अधिकारी को मांग पत्र सौंपा।
प्रधान रूपा राणा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री व महासचिव उर्मिला रावत ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं व मांगाें का जल्द हल नहीं निकाला गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कम मानदेय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से ज्यादा काम करा रही है। पोषण ट्रैकर से फेस कैप्चरिंग का कार्य, सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्य कार्यकर्ताओं से कराया जा रहा है। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया व ईंधन भत्ता कम दे रही है। उनकी मांग है कि सरकार महिलाओं का शोषण बंद करें।
प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने कहा कि उन्हें पोषण ट्रैकर एप पर काम करने में परेशानी हो रही है। सरकार की ओर से इस एप को बंद करना चाहिए। हड़ताल के दौरान बर्खास्त कार्यकर्ता व सहायिकाओं का मानदेय जल्द जारी किया जाए।
आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन बनाने के लिए घरेलू गैस इस्तेमाल होती है। विभाग की ओर से पैसे न देने की बाद गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना चाहिए। कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नति बारे पत्र जारी किया जाए। खाली पड़े पदों पर तुरंत भर्ती की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों को यदि क्रेच में तब्दील किया जाता है तो केवल क्रेच का ही काम लिया जाए। कार्यकर्ताओं को तृतीय श्रेणी व सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मी घोषित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।