{"_id":"67e2f290b606339d7e00e543","slug":"video-three-friends-trapped-in-the-clutches-of-rich-people-in-banda-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नौकरी की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने पुलिस को सौंपी सबूतों की पेन ड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नौकरी की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने पुलिस को सौंपी सबूतों की पेन ड्राइव
नौकरी करके कुछ बनने की चाह में रईसजादों के चंगुल में फंसी तीनों सहेलियों ने मंगलवार को पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें उनके यौन शोषण के सुबूत हैं। तीनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जबरन बीयर, सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते थे। निर्वस्त्र करके डांस कराते थे। नशे में होने पर दुष्कर्म करते थे। वीडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी और गालियां देते थे। इनका शिकार और भी लड़कियां हो चुकी हैं, लेकिन वह बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं।
उधर, मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगा है। आरोप है कि पुलिस दो दिन से घटना पर पर्दा डाल रही है। अब तक तीनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने से भी सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल नहीं होने से अदालत में युवतियों के बयान भी दर्ज नहीं हो सके हैं। मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।