{"_id":"67e29c696bf69778f909b0ce","slug":"video-snow-festival-was-celebrated-with-great-pomp-in-losar-panchayat-of-lahaul-spiti-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लाहौल स्पीति के लोसर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया स्नो फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लाहौल स्पीति के लोसर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया स्नो फेस्टिवल
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल के अंतर्गत लोसर पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हन्सा के प्रांगण में मंगलवार को स्नो फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा ने छोस्तेन के पास दीप प्रज्वलित कर इस स्नो फेस्टिवल का शुभांरभ किया। इस अवसर पर उनके साथ खंड विकास अधिकारी अंशुल भी विशेष अतिथि मौजूद रहे। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा ने अपने संबोधन में कहा कि स्नो फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र की प्राचीन व समृद्ध संस्कृति एवं पुरानी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ यहां की समृद्ध संस्कृति से लोगों, युवाओं एवं पर्यटकों को रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि स्पीति की संस्कृति की अपनी अलग ही पहचान है और यहां की समृद्ध संस्कृति न केवल प्रदेश में बल्कि देश में भी इसकी अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में भी यहां के लोगों ने अपनी प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने और आपस में मिलजुल कार्य करने की पुरानी परंपरा को भी कायम रखने के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे अंदर उत्साह, उमंग और आनंद बरते हैं। उन्होंने स्नो फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने बर्फ से निर्मित गुफा, कीह गोंपा तथा विभिन्न विभागों एवं स्थानीय पंचायत के विभिन्न गांवों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन किया और प्राचीन बर्तनों, वस्तुओं, परंपरागत पोशाकों एवं आभूषणों और पुश्तैनी कृषि संबंधी उपकरणों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोसर सहित इस पंचायत के अंतर्गत आने वाले लोसर, क्याटो, हन्सा, चिचोंग और क्यामो के महिला मंडल, युवक मंडल व स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हन्सा के बच्चों ने "नशा मुक्त भारत" थीम पर स्पीति को नशा मुक्त करने का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।