{"_id":"67e246b46a59c3165205da3b","slug":"video-kal-ka-khata-ma-gadadha-ma-mal-lpata-blka-sanayara-chhatara-para-patakara-fakana-ka-aarapa-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केले के खेत में गड्ढे में मिला लापता बालक, सीनियर छात्र पर पीटकर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केले के खेत में गड्ढे में मिला लापता बालक, सीनियर छात्र पर पीटकर फेंकने का आरोप
यूपी के सीतापुर में सोमवार की शाम से लापता बालक देर रात खेत के खेत में मिला। पुलिस ने इसे बरामद किया। बेटा मिलने के बाद घरवालों की जान में जान आई। बताया गया कि उसके सीनियर छात्र ने उसे पीटकर खेत में फेंक दिया था।
मामला कोतवाली महमूदाबाद के बहरवा गांव का है। गांव निवासी सूरज का बेटा उत्कर्ष (5) सोमवार की शाम करीब 5 बजे लापता हो गया। इस पर पिता सूरज व घरवालों ने तलाश शुरू की। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिसकर्मियों ने दरियापुर गांव में शिवबालक के केले के खेत में मिट्टी के गड्ढे में बालक मिला।
पूछने पर बालक ने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला एक 10 वर्षीय सीनियर छात्र बुलाकर ले गया था। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी पिटाई की। इसके बाद अपने पिता के ही केले के खेत में मिट्टी के गड्ढे में फेंक दिया।
पिता सूरज ने बताया कि उनके बेटे को आरोपी छात्र अक्सर स्कूल में पीटता रहता है। टीचर या घरवालों ने कभी डांटा नहीं। इसलिए उसके हौंसला बढ़ता गए। अब हम थाने में तहरीर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।