फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sandana won the title by defeating Ralamau

Sitapur News: संदना ने रालामऊ को हराकर जीता खिताब

Mon, 19 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sandana won the title by defeating Ralamau
गोंदलामऊ। मछरेहटा क्षेत्र के छोटी कुसौली संदना में रविवार को आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में संदना की टीम ने रालामऊ को हराकर खिताब जीत लिया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्रामसभाओं की टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रालामऊ की टीम ने 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदना की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। शानदार बल्लेबाजी करने वाले उत्कर्ष पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वीरेंद्र अवस्थी की कमेंट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आयोजक और भाजपा कल्ली मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि यतीन्द्र अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाएं आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शशांक पांडेय, सुरेंद्र अवस्थी, सत्यप्रकाश शुक्ला, अखिलेश मिश्रा और कौशल सिंह सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed