फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boundary walls and roofs approved for the protection of Ambedkar statues

Sitapur News: आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को बाउंड्रीवॉल व छत मंजूर

Mon, 19 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Boundary walls and roofs approved for the protection of Ambedkar statues
लहरपुर। सपा विधायक अनिल कुमार वर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल और छत निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल और छतरी निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मजरों में स्थापित प्रतिमाओं के स्थलों पर निर्माण के प्रस्ताव भेजे थे।
विज्ञापन


स्वीकृत प्रस्तावों में ग्राम पंचायत जरेली के मजरा माखपुर, सोहरिया के ऊंचा खेरा, शेरपुर सरावां के अंगेठा, डेवढ़ी डीह, दनियालपुर के मजरा फतेमल्लपुर, मानपुर गूरेपारा के मजरा भूलभुलिया, जीतामऊ के मजरा रतनपुरवा, पतवारा के मजरा मरघटा, हाजीपुर और सोहरिया समेत अन्य चिह्नित स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर भागीरथ मौर्य, प्रहलाद कुमार कनौजिया, जिला पंचायत सदस्य इंद्रपाल चौधरी, चंदा अली, इमामुद्दीन, रामलाल, राधेश्याम, सत्रोहन, उमेश, मोती और विश्राम लाल आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed