Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Buddhsen Patel video on Mauganj massacre goes viral Anger in Brahmin society accused of advocating for tribals
{"_id":"67e189adc2b7aa3bb10d8c18","slug":"former-mps-video-goes-viral-he-is-seen-giving-provocative-speech-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2761014-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: 'मऊगंज' पर बुद्धसेन पटेल का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, आदिवासियों की पैरवी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: 'मऊगंज' पर बुद्धसेन पटेल का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, आदिवासियों की पैरवी का आरोप
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 10:32 PM IST
मध्यप्रदेश में मऊगंज जिले के गडरा गांव में हाल ही में हुए नरसंहार ने एक बार फिर विवादों को जन्म दे दिया है। इस घटना में शनि द्विवेदी नामक युवक और पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामचरण गौतम की मौत हुई थी। अब रीवा के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की पैरवी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी पैदा कर दी है और लोग इसे जातीय हिंसा को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं।
मऊगंज के गडरा गांव में 15 मार्च 2025 को हुए इस खूनी संघर्ष की जड़ दो महीने पहले एक सड़क हादसे में अशोक कोल नामक आदिवासी की मौत थी। कोल परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए शनि द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराया था। इसी रंजिश के चलते होली के दिन आदिवासियों ने शनि को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी। उसे बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें ASI रामचरण गौतम शहीद हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
वायरल वीडियो में बुद्धसेन पटेल कथित रूप से मऊगंज नरसंहार को ब्राह्मणों की हत्यारा बताकर इसे जायज ठहरा रहे हैं और पुलिस पर हमले को सही करार दे रहे हैं। वे ASI रामचरण गौतम को पुलिस का ब्राह्मण कहकर उनकी शहादत का कथित अपमान करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे खुलेआम जातीय हिंसा भड़काने का प्रयास बता रहे हैं। ब्राह्मण संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है और पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। दूसरी ओर, प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में जातीय तनाव को और गहरा कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।