{"_id":"67e13430b4855aa959039adf","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-private-grain-warehouse-in-rajpur-barwani-news-c-1-1-noi1224-2758327-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barwani News: राजपुर के निजी गोदाम में लगी भीषण आग, अनाज और बारदान के जलने से हुआ लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: राजपुर के निजी गोदाम में लगी भीषण आग, अनाज और बारदान के जलने से हुआ लाखों का नुकसान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 04:31 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद राजपुर के क्षेत्र में अनाज रखने के एक निजी गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग में गोदाम में रखी मक्का और गेहूं की फसल सहित जूट के बारदान भी जलकर खाक होने लगे।
इधर, जानकारी लगते ही तुरंत नपा के फायर फाइटर को सूचना दी गई। वहीं, मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश शुरू की, जिसके बाद राजपुर नपा से पहुंचे दमकल वाहन से आग बुझाई जा सकी। गनीमत रही कि इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लेकिन काफी सारी मक्का और गेहूं की उपज का नुकसान हुआ है। फिलहाल, नुकसान का आकलन नहीं हो सका है तो वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बड़वानी के राजपुर नगर के सनगांव रोड स्थित दशोरा ट्रेडर्स में आज दोपहर अचानक आग लग गई। निजी गोदाम में लगी इस आग में लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंचे दो अग्निशामक वाहनों से आग पर काबू पाया गया है। अनाज गोदाम में लगी इस आग में खाली रखे बारदान सहित अनाज के बोरे जल कर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वक्त रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उधर, मौके पर नगर पालिका का पूरा आमला फिलहाल मौजूद है और आग बुझने के बाद अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
वहीं, मौके पर पहुंचे नगर परिषद राजपुर के सीएमओ मायाराम सोलंकी ने बताया कि राजपुर नगरीय क्षेत्र के सनगांव रोड पर दशोरा ट्रेडर्स स्थित है। जो कि गेहूं और मक्का की फसल रखने का गोदाम था। वहां पर आग लगी थी, जिसकी सूचना हमें जैसे ही मिली, हमने तुरंत ही नगर परिषद राजपुर और नगर परिषद अंजड़ से दमकल के वाहन मौके पर भिजवाए हैं। इसके साथ ही हम भी अपनी पूरी टीम के साथ यहां मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए मौजूद हैं और अभी कड़ी मशक्कत के बाद हमने आग पर काबू भी पा लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।