सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Villagers rescued a crocodile that came out of Byarma river

Damoh News: ब्यारमा नदी से निकला आठ फीट लंबा मगरमच्छ खेत में घुसा, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 09:09 AM IST
Damoh News: Villagers rescued a crocodile that came out of Byarma river
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दिनारी के पटी लीलाधर गांव में रविवार दोपहर एक खेत में आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। यह मगरमच्छ ब्यारमा नदी से निकलकर खेत में पहुंचा था। किसानों ने देखा तो तत्काल ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा, जबकि वन कर्मी दूर से सेल्फी लेकर अधिकारियों को भेजते रहे।

दिनारी सरपंच प्रतिनिधि भोजराज जैन ने बताया मगरमच्छ पटी गांव के मुख्य मार्ग से लगे खेत में था। लंबाई और आकर में वह करीब आठ फीट लंबा था। मगरमच्छ की समस्या दिनारी पंचायत में आयेदिन बनती है। कई बार रेक्स्यू करने के लिए तेंदुखेड़ा वन परिक्षेत्र कार्यालय में शिकायत की, लेकिन वन विभाग रेस्क्यू नहीं करता। जिस जगह मगरमच्छ हैं उससे कुछ दूरी पर हाईस्कूल है और बाजू में खेल मैदान है। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। यदि प्रशासन इसी तरह अनदेखी करता रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- मार्च के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानिए कबसे चलेगी लू

मगरमच्छ नदी से निकलकर खेत में पहुंचने की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ का रेक्स्यू किया। यह पहला मामला नहीं है, बल्कि पूर्व में भी कई बार ऐसा हुआ है, जब ग्रामीणों को मगरमच्छ को पकड़ने आगे आना पड़ा। यहां पदस्थ वनकर्मी को आने में ही घंटों लग जाते हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ, जब नदी से मगरमच्छ निकलकर खेत में पहुंचा उसको लोगों ने देख लिया।
डीएफओ को ग्रामीणों ने जानकारी दी तो एक सुरक्षा श्रमिक कुछ समय बाद मौके पर पहुंचा। जब तक ग्रामीण रेस्क्यू कर मगरमच्छ को नदी में छोड़ चुके थे। उसके बाद दो बीटगार्ड मौके पर पहुंचे। बीटगार्ड ने देखा कि रेस्क्यू हो गया है तो उन्होंने खेत से लगे मुख्य मार्ग से ही सेल्फी लेकर अपनी औपचारिकता निभाई और बाद में रेक्स्यू का श्रेय लेकर दमोह वन मंडल अधिकारी को अपनी उपस्थिति बता दी।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन, विधायकों ने लगाए रिकॉर्ड 18 ध्यानाकर्षण


दिनारी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भोजराज जैन ने बताया कि पटी गांव ने मुख्य मार्ग से लगे खेत में रविवार को मगरमच्छ आ गया था। यह मगरमच्छ ब्यारमा नदी से निकलकर खेत में पहुंचा था। तीन घंटे तक जब कोई वन अमला नहीं आया तो ग्रामीणों ने ही मगरमच्छ का रेक्स्यू किया। बाद में एक सुरक्षा श्रमिक आया जब तक रेक्स्यू हो चुका था। दमोह वन मंडलअधिकारी ईश्वर जरांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही वन अमले को मौके पर भेजा था। मगरमच्छ छोटा था, रेक्स्यू करके उसको नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : UP: एक्सप्रेस-वे के पुल पर बीम लगाते समय गिरा गर्डर, धमाके के साथ टूटे चार बीम, तीन मजदूर दबे

23 Mar 2025

VIDEO : आजमगढ़ में दो पक्षों में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, मौके पर पुलिस बल तैनात, छह हिरासत में

23 Mar 2025

VIDEO : BJP बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष - 10वीं में दाखिला ले लें तेजस्वी, कागज पढ़ना तो सीख ही लेंगे

23 Mar 2025

VIDEO : नवरात्र से पहले सड़क गड्ढामुक्त करने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन

23 Mar 2025

Nagaur: पेपर लीक के कारण भर्ती परीक्षाओं से डगमगाया युवाओं का भरोसा, ईओ-आरओ परीक्षा में मात्र 18.66% उपस्थिति

23 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर विधान पाठ का आयोजन

23 Mar 2025

VIDEO : इंदिरापुरम में बिहार दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

23 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी की एक शाम सनातन के नाम, शुभम लॉन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

23 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में व्यापारियों का होली मिलन समारोह, खेली गई फूलों की होली, सजी सांस्कृतिक संध्या

23 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह, कार्यक्रम में बांसुरी की धुन बनी आकर्षण, श्रोता हुए मुग्ध

23 Mar 2025

VIDEO : होली मिलन समारोह का आयोजन, राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया

23 Mar 2025

VIDEO : काशी वंदन कार्यक्रम में दिल्ली के संगीतकार ने दी प्रस्तुती, गूंजा निंदिया जगाए गीत, श्रोता हुए मुग्ध

23 Mar 2025

VIDEO : माखी थाने के पूर्व एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

23 Mar 2025

VIDEO : बागपत : याद किए गए क्रन्तिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

23 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: रिंकू बिरला को चुना गया प्रधान

23 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज ने एकजुट होने की अपील की

23 Mar 2025

VIDEO : शामली: शुगल मिल गेट पर किसानों ने किया हवन

23 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर: तीनों बच्चों का किया अंतिम संस्कार

23 Mar 2025

VIDEO : बागपत: दहेज प्रथा पर रोक लगाने का संकल्प लिया

23 Mar 2025

VIDEO : शामली: जलालाबाद जैन मंदिर में मनाया वार्षिक रथयात्रा महोत्सव

23 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में जारी रहा सफाई अभियान

23 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग करेगा शोषण, तो भाकियू देगा जवाब

23 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ में गंगीरी के गांव जरैठ निवासी विजय सिंह की हजारा नहर में तलाश, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन

23 Mar 2025

VIDEO : विजय पांडेय बोले- सेंट्रल स्टेशन पर चोरी की घटनाओं पर लगाएंगे अंकुश

23 Mar 2025

VIDEO : डिफेंस लिटरेचर फेस्टिवल...कर्नल भास्कर भारती और मेजर जनरल देव अरविंद चतुर्वेदी ने सुनाए वीरता के किस्से

23 Mar 2025

VIDEO : विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन, 500 लोग रिश्ते के लिए आए

23 Mar 2025

MP Crime: कटनी में फाइनेंस कर्मियों ने 145 महिलाओं से ठगे 35.49 लाख रुपये, धोखाधड़ी की जांच में जुटी पुलिस

23 Mar 2025

VIDEO : नैनीडांडा क्षेत्र विकास समिति ने किया महाकौथिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

23 Mar 2025

VIDEO : इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर...कलाकारों ने दी नेपाली लोकनृत्य की प्रस्तुति

23 Mar 2025

VIDEO : बागपत: पक्काघाट का गेट तोड़ा, आरोपी फरार

23 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed