सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-couple-killed-in-road-accident-after-court-hearing-son-suspects-murder

Damoh News: दमोह में पेशी से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, बेटे ने चाचा पर जताई हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 10:22 PM IST
damoh-couple-killed-in-road-accident-after-court-hearing-son-suspects-murder
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती न्यायालय में जमीन विवाद की पेशी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी कुआखेड़ा-मझगुआ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मृतक के बेटे ने इस हादसे को सुनियोजित हत्या बताते हुए अपने चाचा पर माता-पिता की हत्या कराने की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुआखेड़ा-मझगुआ मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हलपारपुरा थाना पटेरा निवासी 45 वर्षीय हेमराज अहिरवार अपनी पत्नी 40 वर्षीय खिलौना अहिरवार के साथ सोमवार को हटा न्यायालय में चल रहे जमीन विवाद के मामले की पेशी में शामिल होने आए थे। पेशी के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हटा थाना अंतर्गत कुआखेड़ा मझगुआ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल हटा ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत ने जांच के बाद पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें:  'शहीद के परिवार को बिना जांच दोषी ठहराया जा रहा', ट्विशा की रिटायर्ड जज सास बोलीं

बेटे ने चाचा पर लगाया हत्या कराने का आरोप
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक दंपती का बड़ा बेटा राकेश अस्पताल पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता की मौत सामान्य सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। राकेश के मुताबिक, उसके पिता हेमराज का अपने चाचा तुलसीराम अहिरवार से करीब ढाई एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इसी सिलसिले में उसके माता-पिता सोमवार को पेशी पर आए थे।

राकेश ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी उसके चाचा ने कई बार उसके पिता के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब अचानक सड़क हादसे में माता-पिता की मौत होने से उसे संदेह है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उसके चाचा का हाथ हो सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हटा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सांसद हेमा मालिनी ने किया ई-ऑटो से सफर, ईंधन बचाने का दिया संदेश

18 May 2026

कानपुर: कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा भुगत रहे दुकानदार

18 May 2026

कानपुर: हिंदू युवा चेतना की ओर से निकाली गई जागरूकता यात्रा

18 May 2026

भिवानी: सांसद कुमारी सैलजा ने नीट पेपर लीक और नौकरियों में पक्षपात के भाजपा पर लगाए आरोप

18 May 2026

VIDEO: चंदौली में गड़ई नदी में चल रहे खुदाई कार्य का पूर्व सांसद ने किया निरीक्षण

18 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: Lucknow: सैरपुर छ्ठमिल स्थित मृतक के घर के सामने सीतापुर हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन, हाइवे जाम

18 May 2026

VIDEO: 27वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बीएन सिंह

18 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: ईंधन और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

18 May 2026

कानपुर: गांजा पीने का विरोध करने पर परिवार पर किया हमला

18 May 2026

Pilibhit News: पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर दो शावकों संग दिखी बाघिन, वन विभाग अलर्ट

18 May 2026

कानपुर: किसान के घर हुई चोरी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को घटना के खुलासे का दिया आश्वासन

18 May 2026

VIDEO: चंदौली में रंगदारी न देने पर युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

18 May 2026

VIDEO: भक्तों को गला दबाकर जान से मारने के प्रयास में तीन बदमाश गिरफ्तार

18 May 2026

Video: अंबेडकरनगर में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते पुत्र ने की थी पिता की हत्या

18 May 2026

VIDEO: बिहार पुलिस के 569 प्रशिक्षु नव आरक्षियों ने ली सेवा की शपथ

18 May 2026

भिवानी: दुष्यंत को लेकर भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बयान पर भड़के डॉ अजय चौटाला

18 May 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, निकाला जुलूस

18 May 2026

Video: रायबरेली में विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

18 May 2026

Pilibhit News: छात्राओं ने महिला थाना का किया भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी

18 May 2026

VIDEO: अमर उजाला संवाद में अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी, कहा- जेंडर देखकर न तय हो मेहनताना

18 May 2026

Video: अयोध्या में लाठीचार्ज से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, लगाए नारेबाजी

18 May 2026

Video: जनगणना कार्य से मुक्त करने की मांग, पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

18 May 2026

Video: अवैध चैम्बर तोड़े जाने के बाद कचहरी के गेट नंबर-4 पर वकीलों का प्रदर्शन

18 May 2026

VIDEO: अमर उजाला संवाद में आए दर्शकों ने शेयर किए अपने अनुभव

18 May 2026

VIDEO: अमर उजाला संवाद के मंच पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे

18 May 2026

Muzaffarnagar: दिल्ली मंडल के डीआरएम पी.आर. त्रिपाठी ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

18 May 2026

Meerut: 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर मवाना पीएचसी के संविदा कर्मियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

18 May 2026

अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हर मोर्चे पर विफल रही सरकार

18 May 2026

अमर उजाला संवाद: कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा

18 May 2026

10 दिन से अंधेरे में छिछड़ाना गांव, बिजली दफ्तर पहुंचकर लोगों ने किया प्रदर्शन

18 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed