{"_id":"67e02ef2d36923c2760f06a7","slug":"fire-broke-out-in-the-plantation-of-the-forest-department-three-security-workers-who-got-burnt-while-trying-to-extinguish-the-fire-were-admitted-to-the-district-hospital-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2757104-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: वन विभाग के प्लांटेशन में भड़की आग, बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन सुरक्षा श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: वन विभाग के प्लांटेशन में भड़की आग, बुझाने के प्रयास में झुलसे तीन सुरक्षा श्रमिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 08:13 AM IST
Link Copied
गर्मी आते ही पन्ना जिले में जंगलों में आग लगने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में तीन सुरक्षा श्रमिक झुलस गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। घायलों को आनन-फानन जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया। वहीं प्लांटेशन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे बुझाने के प्रयास में कपूर सिंह यादव उम्र 55 वर्ष, हरि सिंह यादव उम्र 60 वर्ष एवं राजेंद्र सिंह यादव उम्र 50 वर्ष तीनों सुरक्षा श्रमिक बुरी तरह झुलस गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। वहीं जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया। वहां उनका उपचार जारी है। वहीं जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।