{"_id":"67e0dc98ec94a2866702ad3a","slug":"video-ii-rakasha-oura-bika-ma-aamana-samana-ka-bhaugdhata-eka-ka-matasatha-gabhara-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ई-रिक्शा और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत, एक की मौत...साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ई-रिक्शा और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत, एक की मौत...साथी गंभीर
यूपी के अमेठी में मोहनगंज इलाके में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार एक युवक उछलकर खेत में गिरा, जबकि साथी सड़क पर गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के सीसीटीवी सामने आया है।
मोहनगंज क्षेत्र के अगौना गांव निवासी मोनू अपने साथी सुमित के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ई रिक्शा से उसकी बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोनू बीच सड़क पर जा गिरा, जबकि सुमित उछलकर दूर खेत में जाकर गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तिलोई सीएससी पहुंचाया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित को बेहतर इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक मा की मां की तहरीर पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।