{"_id":"6ad517f049886d9cef08f20c","slug":"six-players-brought-laurels-to-the-district-in-kabaddi-amethi-news-c-96-1-ame1027-178466-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कबड्डी में छह खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कबड्डी में छह खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
भादर। गोरखपुर में आयोजित 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में जिले के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। अयोध्या मंडल की विजेता टीम में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी के छह खिलाड़ी शामिल रहे। टीम ने सहारनपुर मंडल को हराकर खिताब अपने नाम किया।
14 से 17 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। विजेता टीम में टीकरमाफी विद्यालय के अर्थ मलिक, अभिषेक सिंह, आकाश कुमार, अमित यादव, मयूर और रामू शामिल रहे। 12 सदस्यीय टीम में अमेठी के छह खिलाड़ियों की मौजूदगी जिले में खेल प्रतिभाओं की मजबूती को दर्शाती है।
टीम कोच जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को जीत का आधार बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने भी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच को बधाई दी। खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। (संवाद)