{"_id":"67e14238e2328081c50f2279","slug":"video-saugdhaka-ka-maga-para-vavakanatha-kalna-ka-lga-na-kaya-paratharashana-ka-maga-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सड़क की मांग पर विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन, की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सड़क की मांग पर विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन, की मांग
पिथौरागढ़ नगर के विवेकानंद कॉलोनी के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सड़क की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।विवेकानंद कॉलोनी के लोग पार्षद प्रवीण सिंह उपरारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से क्रियास्थल तक 200 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। क्षेत्र के लोगों की शनि मंदिर से 400 मीटर सड़क के निर्माण की मांग है इसे अनसुना किया जा रहा है। स्वीकृति के बाद भी सड़क का निर्माण न किया जाना गंभीर है। कहा सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र की बढ़ी आबादी को इसका लाभ मिलना है। इस दौरान उन्होंने डीएम विनोद गोस्वामी को भी ज्ञापन दिया। चेतावनी देते हुए कहा जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंचल बोरा, ललित कुमार तिवानी, प्रद्युम्न ओझा, सूरज मारकाना, केतन ओझा, नारायन साह, संजय पाठक आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।