{"_id":"67e13da98adad6562d082f1d","slug":"video-esadaema-majata-saha-ka-athhayakashhata-ma-haii-bthaka-ma-vabhanana-sagathana-na-uthaii-maga-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसडीएम मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसडीएम मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों ने उठाई मांग
उप जिलाधिकारी मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आगामी आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के बाबत विभागीय अधिकारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक हुई। लोनिवि सभागार में आयोजित इस बैठक में एसडीएम ने तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बारे में बीआरओ और सारथी कंपनी के अधिकारियों से जानकारी ली। पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह नबियाल ने एसडीएम और आईटीबीपी के अधिकारियों से तहसील धारचूला के निवासियों को आधार कार्ड के आधार पर आदि कैलाश यात्रा पर जाने की अनुमति देने की मांग की। इस पर एसडीएम और आईटीबीपी के सहयाक कमांडेंट दीपक नगन्याल ने अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। व्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश नबियाल सहित अन्य लोगों ने आदि कैलाश यात्रा मार्ग के मलघाट, नजंग से छियालेख तक सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र किए जाने की मांग की। व्यास जनजाति संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुंजी से मनेला तक दो किमी सड़क पर डामरीकरण करने की मांग रखी। गर्थ्यांग निवासी कृष्णा गर्त्याल ने कहा कि छियालेख के बाद गर्थ्यांग में पर्यटक और स्थानीय ग्रामीणों के इनर पास की चेकिंग न की जाए। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, मेजर गिला चंद, आईटीबीपी के एसी मनमोहन, एसएसबी के एसी दीपक सपकाले, ग्रिफ के एई आरके शर्मा, कोतवाल विजेंद्र शाह, प्रकाश गुंज्याल, दीपक रोंकली आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।