{"_id":"67e1506a3601b243b0086f77","slug":"in-bhind-after-completing-the-seven-rounds-the-bride-reached-the-examination-center-to-take-the-exam-near-the-groom-bhind-news-c-1-1-noi1227-2758606-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind: सात फेरे लेने के बाद परीक्षा, एग्जाम देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, स्कूल के बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind: सात फेरे लेने के बाद परीक्षा, एग्जाम देने पहुंची नई नवेली दुल्हन, स्कूल के बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 09:45 PM IST
भिंड जिले के ऊमरी कस्बे से रोचक तस्वीरें निकल कर सामने आई हैं। जहां सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सीधा दूल्हे के साथ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची, जिसे देख सभी लोग भौचक रह गए।शादी के फेरे के बाद नई नवेली दुल्हन ससुराल से विदा होने के बजाय पहले बोर्ड परीक्षा देने पहुंची।
इस दौरान दूल्हा एग्जाम सेंटर के बाहर इंतजार करता रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद दुल्हन और दूल्हा फूलों से सजी कार में बैठकर घर के लिए रवाना हुए। दरअसल, मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं का समय चल रहा है। आज 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर था। इसी दौरान एक नई नवेली दुल्हन शादी का फेर लेने के तुरंत बाद अपने ससुराल न पहुंचते हुए शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी पहुंची। कृष्णा (19) निवासी रौन की शादी अजय निवासी सोनेलाल का पूरा उत्तर प्रदेश से हुई थी।
22 मार्च 2025 को मंडप, 23 मार्च को टीका और 24 मार्च यानी आज इनका विदाई कार्यक्रम था।नई नवेली दुल्हन सजधज कर हाथों में मेहंदी और कंगन पहने हुए थी।सोमवार को सुबह कृष्णा जारोलिया शादी के जोड़े में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल उमरी में विज्ञान की परीक्षा देने के लिए पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।