{"_id":"67e1315b2eaffd34f30a7eb1","slug":"video-kaul-singh-negi-said-more-than-1-thousand-workers-from-rampur-will-go-to-the-bjp-demonstration-in-shimla-on-march-27-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कौल सिंह नेगी बोले- 27 मार्च को शिमला में हो रहे भाजपा के प्रदर्शन में रामपुर से जाएंगे करीब 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कौल सिंह नेगी बोले- 27 मार्च को शिमला में हो रहे भाजपा के प्रदर्शन में रामपुर से जाएंगे करीब 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
27 मार्च को शिमला में कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों, बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, झूठे वादों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन में रामपुर से विधानसभा घेराव के लिए एक हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। सोमवार को रामपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन की बसों के खस्ता हालत सहित क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने बताया कि आगामी 27 मार्च को शिमला में भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कौल नेगी ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई व कांग्रेस की कथित झूठी गारंटियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार चुनावी वादों को पूरा नहीं कर रही है। जनता को केवल गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, संस्थानों की तालाबंदी और नशा के बढ़ते मामलों को लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि रामपुर में भी सड़क स्वास्थ्य,शिक्षा, एचआरटीसी की बसों की दयनीय हालत,अन्य विभागों मे स्टाफ की कमी से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता के विकास के काम ठप पड़े हैं, सड़कों मे गड्ढे ही गड्ढे हैं। डिपो की बसें चलने लायक नहीं, लोगों के बिजली बिल 3-4 महीनों के एक साथ आने से आर्थिक बोझ पड़ रहा है, ऐसे में सरकार को प्रदर्शन के माध्यम से बताने का प्रयास किया जाएगा की लचर व्यवस्था को समय पर सुधारा जाए। इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र रामपुर से भी 27 मार्च को लगभग 1 हजार के करीब कार्यकर्ता शिमला जाएंगे और प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा जिस तरह आज युवाओं मे चिट्टे जैसे घातक नशे का प्रचलन बढ़ रहा है वो चिंता की बात है। उन्होंने कहा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले आनन फानन में दत्तनगर मे खेल छात्रावास का उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन अभी तक युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।