{"_id":"67e18fedf83377a4290b5862","slug":"the-security-force-camp-was-set-on-fire-by-pouring-petrol-on-it-the-soldiers-saved-their-lives-by-leaving-the-camp-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-2761186-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: छतरपुर में सुरक्षा बल के कैंप को पेट्रोल डालकर फूंका, जवानों ने कैंप से निकल कर बचाई जान, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छतरपुर में सुरक्षा बल के कैंप को पेट्रोल डालकर फूंका, जवानों ने कैंप से निकल कर बचाई जान, Video
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 10:44 PM IST
मध्यप्रदेश में छतरपुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर स्थित मस्जिद के बगल में डेरा डाले विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के कैंप को रविवार रात किसी उपद्रवी ने पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से फूंक दिया। गनीमत ये रही कि कैंप के अंदर सो रहे सुरक्षा बल के जवान बच गए। हालांकि, उनके कपड़े सहित पूरा सामान जल गया।
गौरतलब है कि बस स्टैंड की मस्जिद की सुरक्षा के लिए लम्बे समय से विशेष सशस्त्र बल का कैंप मस्जिद के पीछे तम्बू में चल रहा है। रविवार रात करीब दो बजे कोई अज्ञात व्यक्ति कैंप पर कुछ फेंक कर आग लगाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके चंद सेकेंड में पूरा टेंट धू-धू कर जल गया। टेंट में सो रहे सुरक्षा बल के जवान आग लगते ही चड्डी, बनियान में टेंट से निकल कर बाहर भागे और अपनी जान बचाई।
समझा जाता है कि अज्ञात ने पेट्रोल या अन्य कोई तेज ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाई। आगजनी में टेंट के साथ जवानों का सामान जल गया। कोतवाली पुलिस ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकाल कर कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।