फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   As soon as Lanka was set ablaze, chants in praise of Shri Ram rang out.

Banda News: लंका दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Mon, 19 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
As soon as Lanka was set ablaze, chants in praise of Shri Ram rang out.
फोटो-12-अतर्रा में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद
बांदा/अतर्रा/तिंदवारी। जिले में शनिवार रात रामलीला के मंचों पर रामकथा के विविध प्रसंगों का मंचन हुआ। लंका दहन के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

बांदा के प्रागी तालाब स्थित रामलीला में विभीषण शरणागति, सेतु बंध, रामेश्वरम पूजा और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। रावण से अपमानित होकर विभीषण श्रीराम की शरण में पहुंचे। अतर्रा के रघुनाथ भवन में श्रीरामचरितमानस समाज की रामलीला के 12वें दिन विभीषण शरणागति, रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद दिखाया गया। राम की भूमिका मोनू दीक्षित, लक्ष्मण की सचिन, विभीषण की रामऔतार, अंगद की श्रीराम और रावण की लखन ने निभाई। कमेटी अध्यक्ष कालका प्रसाद शिवहरे, महंत ताराचंद्र तिवारी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिंदवारी में सूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन हुआ। कमेटी प्रबंधक हरवंश श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनिल लखेरा, महामंत्री अरविंद गुप्त और कोषाध्यक्ष नमन गुप्त समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू के रामलीला मैदान में 13वें दिन सीता की खोज और लंका दहन का मंचन किया गया। हनुमान की पूंछ में आग लगाने के बाद सोने की लंका जलाने का दृश्य देख दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। आयोजकों के अनुसार यहां करीब 180 वर्षों से रामलीला की परंपरा चली आ रही है। राम की भूमिका तन्मय पांडेय, लक्ष्मण की राघव पांडेय, हनुमान की अवधेश गौतम और रावण की रविशंकर पांडेय ने निभाई। समिति प्रबंधक नीरज पांडेय समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-12-अतर्रा में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद

फोटो-12-अतर्रा में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद

फोटो-12-अतर्रा में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद

फोटो-12-अतर्रा में रामलीला के दौरान मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed