{"_id":"67e2a03f768a67af440fc0f1","slug":"video-devotees-gathered-at-sheetla-mata-temple-in-nahan-and-offered-stale-food-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन के शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अर्पित किया बासी भोजन का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन के शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, अर्पित किया बासी भोजन का भोग
नाहन में मार्च के चौथे मंगलवार को बासड़े का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहरवासियों ने शीतला माता मंदिर पहुंच कर बासी भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाया। इस पर्व को लेकर लोगों की भारी भीड़ रात 12:00 बजे के बाद ही बस अड्डा के समीप शीतला माता मंदिर पहुंच गई। जहां सुबह तक लंबी लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। अपनी बारी आने पर लोगों ने माता के दरबार में माथा टेका और भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाया। गौरतलब है कि चैत्र मास के पहले और दूसरे मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में माथा टेकने के लिए यहां पहुंचते हैं। खास बात यह है कि सोमवार को लोग जो अपने घरों में पकवान बनाते हैं, उसी पकवान को लोग देर रात के बाद माता के दरबार में चढ़ाते हैं। इसमें मुख्य रूप से हलवा पूरी, गुलगुले, गुड़ की भेली और चने की दाल आदि शामिल हैं। यही कारण है कि माता के दरबार में बासा भोजन चढ़ाने की वजह से इस पर्व को बासड़े कहा जाता है। मान्यता के अनुसार यहां नवविवाहित जोड़े और छोटे बच्चों को माथा टेकने के लिए विशेष रूप से लाया जाता है। मान्यता यह भी है कि बच्चों के यहां माता देखने से उन्हें भविष्य में चिकन पॉक्स जैसी बीमारी नहीं होती। लोगों का मानना है कि शीतला माता बच्चों को शीतलता प्रदान करती है। यही कारण है कि हर वर्ष यह पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।