{"_id":"67e2988021ae16f321016a78","slug":"video-red-cross-society-contribution-slips-are-being-sold-quickly-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हाथों-हाथ बिक रही रेड क्रॉस सोसाइटी की कंट्रीब्यूशन स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हाथों-हाथ बिक रही रेड क्रॉस सोसाइटी की कंट्रीब्यूशन स्लिप
गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली विश्वव्यापी संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा इसमें अधिक से अधिक अंशदान प्राप्त करने के लिए सोसाइटी की जिला इकाई द्वारा निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ की कंट्रीब्यूशन स्लिप हाथों-हाथ बिक रही हैं। 100 रुपये की इस कंट्रीब्यूशन स्लिप को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपायुक्त कार्यालय परिसर के काउंटर पर पहुंच रहे हैं। इन कंट्रीब्यूशन स्लिप्स को उपायुक्त कार्यालय के अलावा जिला के सभी उपमंडलों, ब्लॉकों तथा पंचायतों तक भी पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि यह रैफल ड्रॉ 8 मई को विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर निकाला जाएगा। रैफल ड्रॉ में पहले पुरस्कार के रूप में ह्यूंडई की लग्जरी गाड़ी क्रेटा रखी गई है। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटर साइकल, तृतीय पुरस्कार में 2 होंडा एक्टिवा स्कूटियां, चौथे पुरस्कार में एलजी की 55 इंच की 3 एलईडी, पांचवें पुरस्कार में एलजी की 4 ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनें, छठे पुरस्कार के रूप में सैमसंग ए16 के 5 मोबाइल फोन, सातवें पुरस्कार में 7 माइक्रोवेव ओवन और आठवें पुरस्कार के रूप में 10 स्मार्ट वॉच रखी गई हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। इस संस्था के लिए आम लोगों से अंशदान प्राप्त करने के लिए ही रैफल ड्रॉ निकाला जा रहा है। इसके माध्यम से लोग जहां अपनी नेक कमाई से रैडक्रॉस के लिए अंशदान दे सकते हैं, वहीं उनके लिए यह बड़े ईनाम जीतने का भी सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी जिलावासियों से रैडक्रॉस सोसाइटी की कंट्रीब्यूशन स्लिप खरीदकर इस ड्रॉ में भाग लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।