{"_id":"67e2caa6b29ec8d064099d6f","slug":"video-three-day-vikas-mahotsav-begins-in-sonbhadra-will-testify-to-the-achievements-of-the-government-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में तीन दिवसीय विकास महोत्सव का आगाज, सरकार की उपलब्धियों की देगा गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में तीन दिवसीय विकास महोत्सव का आगाज, सरकार की उपलब्धियों की देगा गवाही
उत्तर प्रदेश सरकार के आठ और केंद्र सरकार के दस वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मंगलवार को तीन दिवसीय विकास महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की थीम "उत्तर प्रदेश: देश का ग्रोथ इंजन" रही। महोत्सव का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अपराध, बिजली संकट और सड़क खराबी जैसी समस्याएं आम थीं, लेकिन अब प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बन चुका है। सोनभद्र प्रदेश का विद्युत हब है और यहां बड़ी मात्रा में बिजली उत्पादन होता है। पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 27 मार्च तक चलेगा। इसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पात्र लोग इनका सीधा लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सीडीओ जागृति अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।