{"_id":"6ad52c8143bf5a48010ed4bb","slug":"within-a-500-meter-radius-43-lights-went-out-and-five-others-dimmed-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-154986-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 500 मीटर के दायरे में 43 लाइटें बुझीं, पांच की रोशनी पड़ी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 500 मीटर के दायरे में 43 लाइटें बुझीं, पांच की रोशनी पड़ी धीमी
रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर कचहरी के पास खराब पड़ी लाइटें। संवाद
Link Copied
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद की ओर से रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर लगाई गई आकर्षक लाइटें महज 10 माह में खराब होने लगी हैं। स्वर्ण जयंती (बढ़ौली) चौक से कचहरी तिराहा तक करीब 500 मीटर के दायरे में 43 लाइटें नहीं जल रही हैं। वहीं, दो खंभों पर लाइटें नहीं लगी हैं, जबकि पांच लाइटों की रोशनी धीमी पड़ गई है। इससे शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा छाने लगता है। लाइटों की मरम्मत में देरी से नगर पालिका की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने करीब 10 महीने पहले सिविल लाइंस रोड पर 120 से अधिक आकर्षक लाइटें लगवाई थीं। इनके लगने से सड़क पर रोशनी बढ़ी थी और राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिली थी। हालांकि, अब कई लाइटें खराब हो गई हैं। समय पर मरम्मत नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। बढ़ौली चौक के पास लगे साइनेज बोर्ड के दोनों तरफ चार लाइटें खराब हैं। चौक से वीरेश्वर महादेव मंदिर तक 12 लाइटें नहीं जल रही हैं। इसके अलावा सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने, हर्ष नगर मोड़ और कचहरी तिराहे के आसपास भी कई लाइटें खराब हैं। कचहरी तिराहे से आगे हाइडिल मैदान की ओर लगी लाइटों की स्थिति भी ठीक नहीं है। दो स्थानों पर खंभे लगे हैं लेकिन उन पर लाइटें नहीं हैं। वहीं, पांच लाइटों की रोशनी इतनी कम हो गई है कि उनके नीचे भी पर्याप्त प्रकाश नहीं मिल पा रहा है। सिविल लाइंस रोड नगर का व्यस्त मार्ग है। यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में शाम के समय लाइटें खराब होने से अंधेरे की स्थिति बन रही है। नवरात्र और दशहरा जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान भी लाइटों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई। इसी तरह नगर के अन्य इलाकों में भी लाइटें खराब पड़ी हैं और कोई ध्यान देने वाला नहीं है। महज 10 महीने में लाइटें खराब होने से उनकी गुणवत्ता और नियमित रखरखाव पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर कचहरी के पास खराब पड़ी लाइटें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।