{"_id":"67e2cad1bd6b64a80805dc12","slug":"video-villagers-demonstrated-in-azamgarh-protested-against-the-dilapidated-road-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आजमगढ़ में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जर्जर सड़क को लेकर जताया विरोध, नारेबाजी कर रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आजमगढ़ में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जर्जर सड़क को लेकर जताया विरोध, नारेबाजी कर रखी मांग
अहरौला क्षेत्र के मोलनापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को जर्जर सड़क को गड्ढा मुक्त करने को लेकर ग्राम प्रधान अयूब खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि आठ साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यह सड़क बनाई गई थी। कई सालों से सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस पर चलना दूभर हो गया है। अब यह सड़क लोक निर्माण विभाग में हस्तांतरित हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क को बनाने के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई व लोक निर्माण विभाग को पत्र दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अहरौला माहुल स्टेट हाइवे से मोलनापुर गांव को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराने की मांग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।