{"_id":"678cdcfe8acd70b68b002208","slug":"video-army-nude-team-was-the-overall-winner-in-the-boxing-competition-held-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आर्मी नूड की टीम रही ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आर्मी नूड की टीम रही ओवरआल विजेता
खंदराई मोड़ स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय ओपन पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आर्मी नूड की टीम ओवरऑल विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के करीब 70 मुक्केबाजों ने प्रतिभागिता की थी। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के मुक्केबाजों के मुकाबले कराए गए थे। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी की टीम रही।
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षक नवीन नेहरा ने शिरकत की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि नवीन ढांडा, अमित दहिया, राहुल मलिक व विजेंद्र फौजी ने शिरकत की। आयोजक प्रशिक्षक एवं जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल के मुकाबले कराए गए। जिसमें मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाते हुए अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभागिता की थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 32 अंकों के साथ आर्मी नूड की टीम ओवरऑल विजेता रही। वहीं, जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी की टीम 19 अंक के साथ दूसरे व रोहतक की टीम 13 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब रोहतक के शुभम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता मुक्केबाजों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रधान अनिल मोर, अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा, प्रशिक्षक विकास मलिक, राकेश सैनी, गोविंद, कुलदीप खासा, जितेंद्र, संजीव कुमार व मंजीत सहरावत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।