{"_id":"68f0e40b722997c5470a7fd5","slug":"video-e-rickshaw-driver-died-in-attack-at-haryana-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ई-रिक्शा चालक पर बदमाशों ने किया हमला, पीजीआई में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ई-रिक्शा चालक पर बदमाशों ने किया हमला, पीजीआई में हुई मौत
थाना सेक्टर 27 के अंतर्गत आने वाले गांव देवडू में बुधवार रात चार हमलावरों ने ई-रिक्शा को घेर लिया और चालक राजेंद्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। रिक्शा पर सवार यात्री जान बचाकर भाग गए। हमलावरों ने राजेंद्र को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को परिजनों ने तुरंत नागरिक अस्पताल (सिविल अस्पताल) पहुंचाया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार रात देवडू रोड पर स्थित शराब ठेके के नजदीक राजेंद्र अपने ई-रिक्शे पर यात्रियों को बैठाकर गुजर रहे थे। तभी चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। यात्रियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावरों ने राजेंद्र पर चाकू से पेट और पीठ पर कई वार किए। खून से लथपथ राजेंद्र के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया।
वहां से रेफर होने के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजेंद्र की पत्नी पल्लवी गर्भवती हैं। पति की इस क्रूर हत्या से पल्लवी की पूरी दुनिया उजड़ गई है। पल्लवी ने बिलखते हुए बताया कि हत्यारे समुदाय विशेष के हैं। सुबह भी आरोपियों ने राजेंद्र से विवाद किया था। शाम को जब वह रिक्शा लेकर लौट रहे थे, तभी यह हमला किया गया। हत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह का विवाद लगता है। मृतक राजेंद्र के भाई राकेश की शिकायत पर देवडू गांव निवासी इरशाद और उसके साथियों के पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।