Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Expressing gratitude to the BJP leadership for appointing Samrat Chaudhary as the Chief Minister of Bihar, supporters celebrated the occasion by distributing *laddoos* in Gohana, Sonipat.
{"_id":"69df539128faeef8d30e6ce4","slug":"video-expressing-gratitude-to-the-bjp-leadership-for-appointing-samrat-chaudhary-as-the-chief-minister-of-bihar-supporters-celebrated-the-occasion-by-distributing-laddoos-in-gohana-sonipat-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार, सोनीपत के गोहाना में लड्डू बांट कर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार, सोनीपत के गोहाना में लड्डू बांट कर मनाई खुशी
पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों लोगों ने पानीपत रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर एकत्र होकर सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई और लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
सकषम भारत मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र सैनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि गोहाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी रहे। इस मौके पर लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व बिहार भाजपा का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि कृष्ण सैनी ने कहा कि भाजपा हमेशा कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम करती रही है। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपकर पार्टी ने यह साबित किया है कि वह हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और उन्हें राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने का काम करती है।
देवेंद्र सैनी ने नरेंद्र मोदी व पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कमजोर वर्ग को आगे लाने से वंचित लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है, वे गरीबों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं।
इस मौके पर एडवोकेट संदीप सैनी, सुभाष सैनी, बब्बल सैनी, सरपंच करमबीर सैनी, पार्षद संजय सैनी, कृष्ण सैनी आढ़ती, कमलेश सैनी, बिल्लू मलिक, सुरेंद्र सैनी, गुलाब सैनी, पंकज सैनी, अनिल सैनी सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।