{"_id":"68973dcc477f9997070ba9ac","slug":"video-furniture-businessman-and-his-employee-died-due-to-electric-shock-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: करंट लगने से फर्नीचर कारोबारी व कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: करंट लगने से फर्नीचर कारोबारी व कर्मी की मौत
बारिश के बाद मिशन चौक पर हुए दर्दनाक हादसे में फर्नीचर व बर्तन कारोबारी और उनके कारिंदे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में कारोबारी के बेटे और दूसरे कर्मी को भी हल्का करंट लगा, वह बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिशन चौक निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता (61) घर के पास ही गुप्ता फर्नीचर व बर्तन भंडार के नाम से दुकान चलाते थे। उनकी दुकान पर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली हाल पत्थर वाली गली आर्य नगर निवासी शुभम (20) और रोहित काम करते थे। नरेंद्र कुमार के बेटे दीपांशु भी पिता के साथ दुकान पर बैठते थे। शनिवार सुबह से ही तेज बारिश के चलते जलभराव के चलते नरेंद्र कुमार की दुकान में भी पानी चला गया था। जिस पर बारिश रुकने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान पर पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।