Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
MNREGA workers submitted a memorandum to Rajya Sabha member Subhash Barala regarding their demands in Tohana, Fatehabad
{"_id":"6896e944f31e66688009fec4","slug":"video-mnrega-workers-submitted-a-memorandum-to-rajya-sabha-member-subhash-barala-regarding-their-demands-in-tohana-fatehabad-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में अपनी मांगो को लेकर मनरेगा मजदूरों ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में अपनी मांगो को लेकर मनरेगा मजदूरों ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को दिया ज्ञापन
क्षेत्र में बंद पड़े मनरेगा कार्य को शुरू करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग को लेकर लिखित ज्ञापन भी दिया।
बराला के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि सड़क, श्मशान भूमि, स्कूल, खेल मैदान, पंचायत घर, खेतों के कच्चे रास्ते, गांव की फिरनी, सरकारी अस्पताल, कॉलेज, एस सी चौपाल, ग्राम सचिवालय, नहरी विभाग अन्य सरकारी एवं पंचायत भूमि का जंगल सफाई का कार्य बंद पड़ा है। उस कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए।
यह कार्य लोकनिर्माण विभाग की सीमा के बाहर का है, जिसमें जंगल सफाई का कार्य बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मजदूरों को गारंटी दी गई है, लेकिन कार्य बंद होने से रोजगार प्रभावित हो रहा है।
जंगल सफाई न होने से जानवर जैसे सांप, बिच्छू, नेवला, सियार गांव में आकर लोगों और पशुओं के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इन जानवरों के काटने से मृत्यु भी हो सकती है। मनरेगा के कार्य से गरीब परिवारों को रोजगार मिलता है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाते हैं।
इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे उगी झाड़ियों मनरेगा मजदूरों द्वारा हटाई जा सकती हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पैदल यात्री व वाहन चालक सुरक्षित रहेंगे।
आपसे निवेदन है कि इन कार्यों को शीघ्र पुनः शुरू करवाया जाए, जिससे गाँव में सुरक्षा बनी रहे, गरीब परिवारों को रोजगार मिले और वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।