{"_id":"6896412cafbfa7730b0d0910","slug":"video-meerut-protested-against-shortage-of-accountants-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: लेखपालों की कमी को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील सरधना में कुल 147 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, लेकिन वर्तमान में तहसील मुख्यालय पर केवल 17 लेखपाल कार्यरत हैं। इस गंभीर असंतुलन के कारण आम जनता, विशेष रूप से किसान वर्ग, अपने आवश्यक कार्यों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
जनप्रतिनिधियों व स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि जब किसान या ग्रामीण नागरिक तहसील में पहुंचते हैं तो अधिकांश लेखपाल अपने-अपने हल्कों में होने के कारण मिल नहीं पाते। इससे जनता को समय और धन दोनों की हानि उठानी पड़ रही है। कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एडवोकेट जितेन्द्र पांचाल ने ज्ञापन में बताया कि तहसील प्रशासन में क्लर्क, पेशकार और स्टेनो जैसे पद भी वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में भी शिथिलता आ रही है। इससे मुकदमों की सुनवाई में देरी हो रही है और फरियादियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।