Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Gohana, Sonipat, the 'Surakshit Matritva Abhiyan' (Safe Motherhood Campaign) will be linked with the 'Muskan se Matritva' scheme; pregnant women will undergo dental check-ups.
{"_id":"6a4f6abeb664274542049813","slug":"video-in-gohana-sonipat-the-surakshit-matritva-abhiyan-safe-motherhood-campaign-will-be-linked-with-the-muskan-se-matritva-scheme-pregnant-women-will-undergo-dental-check-ups-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में मुस्कान से मातृत्व तक योजना से जुड़ेगा सुरक्षित मातृत्व अभियान, गर्भवती महिलाओं की होगी दांतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में मुस्कान से मातृत्व तक योजना से जुड़ेगा सुरक्षित मातृत्व अभियान, गर्भवती महिलाओं की होगी दांतों की जांच
हरियाणा सरकार ने गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए "मुस्कान से मातृत्व तक" पहल शुरू की है। अब प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कैंपों में आने वाली गर्भवती महिलाओं की मुंह, दांत और मसूड़ों की जांच भी अनिवार्य रूप से की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली ओरल हेल्थ संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।
नागरिक अस्पताल गोहाना के दंत चिकित्सक डॉ. राकेश रोहिल्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह 9, 10, 23 और अंतिम तिथि को विशेष जांच शिविर लगाए जाते हैं। अब इन शिविरों को "मुस्कान से मातृत्व तक" योजना से जोड़ दिया गया है, जिसके तहत प्रत्येक कैंप में डेंटल सर्जन की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।
उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण कई महिलाओं को मसूड़ों से खून आना, पायरिया, मुंह से बदबू और अन्य दंत समस्याएं हो सकती हैं। यदि इनका समय पर उपचार नहीं किया जाए तो समय से पहले प्रसव, कम वजन के शिशु का जन्म और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है।
डॉ. रोहिल्ला ने कहा कि शिविर में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की दंत जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित सलाह, दवाइयां और उपचार दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को दांतों की नियमित सफाई और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक भी किया जाएगा, ताकि मां और होने वाले बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
उन्होंने कहा कि यह योजना केवल दांतों की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि गर्भवती महिलाओं में ओरल हेल्थ से जुड़े मिथकों को दूर करने और उन्हें सही जानकारी देने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे सुरक्षित मातृत्व, बेहतर पोषण और स्वस्थ शिशु के लक्ष्य को मजबूत किया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।