{"_id":"6790a56f0094d57ca302d1db","slug":"video-people-kept-wandering-in-sonipat-after-the-patwaris-refused-to-do-additional-work","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में पटवारियों के अतिरिक्त कार्य से इनकार पर भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में पटवारियों के अतिरिक्त कार्य से इनकार पर भटकते रहे लोग
द रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर पटवारखानों में पटवारियों और कानूनगो ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। पटवारियों के रोष स्वरूप अतिरिक्त कार्य करने से इनकार करने पर काफी लोगों के काम नहीं हो पाए। लोग पटवारखाने में काम करवाने के लिए भटकते नजर आए।
द रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि जिले में 74 पटवारी व 20 कानूनगो कार्यरत है। 16 जनवरी को सरकार ने एक एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा सूची जारी की थी, जिसमें सोनीपत के 41 पटवारियों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार किसी एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना असंवैधानिक है, पटवारियों की मांग है कि मामले की विभागीय जांच करवाई जाए।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पटवारी व कानूनगो वेतन, एसीपी, एलटीसी संबंधित मांग को लेकर भी संघर्षरत हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर रोष स्वरूप पटवारियों ने एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को भी बाजू पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान पटवारियों ने अतिरिक्त काम करने से इनकार कर दिया। जिससे कई लोगों को राजस्व संबंधी काम न होने के कारण पटवारखानों से वापस लौटना पड़ा।
जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि राज्य कमेटी के फैसले के मुताबिक पटवारी व कानूनगो ने कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर काम किया। आगामी जो भी निर्णय होगा उसी के अनुसार कदम उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।