{"_id":"67e113730703554146034f13","slug":"video-sanapata-ma-bhalgaugdhha-ka-pasa-davaidara-sa-takaraya-taraka-lga-aaga-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी आग
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराकर शॉट-सर्किट होने से एक ट्रक में आग लग गई। डिवाइडर से ट्रक के टकराते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ट्रक को रास्ते से हटाने का काम कर रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम के सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सुबह एक ट्रक चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बहालगढ़ के पास पहुंचा तो उसकी डिवाइडर से टक्कर हो गई। डिवाइडर से टक्कर लगते ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक में अचानक शॉट-सर्किट होने से आग लग गई। ट्रक में आग लगने से सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों ने आग को बुझाया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। टीम जलकर क्षतिग्रस्त ट्रक को साइड में करवाने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।