फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Sanitation and fire department employees' strike continues for the 34th day; Deepender Hooda visits the protest site.

सोनीपत: सफाई-दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी, धरने पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 08 Sep 2026 07:43 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:43 PM IST
Sonipat: Sanitation and fire department employees' strike continues for the 34th day; Deepender Hooda visits the protest site.
सोनीपत। सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 34वें दिन भी जारी रही। नगर निगम कार्यालय के गेट पर चल रहे धरने में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 34 दिनों से प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। सरकार को अहंकार छोड़कर कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान करना चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कई सफाई कर्मचारी वर्षों से सेवा कर रहे हैं। उन्हें पक्का किया जाना चाहिए, ताकि वे ठेकेदारी प्रथा से बाहर आ सकें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीति का हवाला देते हुए कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय तक सेवा देने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाई गई थी। उनके अनुसार, 2014 में सरकार बदलने के बाद इस नीति को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पुलिस द्वारा कर्मचारियों को उठाने का लगाया आरोप सांसद ने आरोप लगाया कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने धरने पर मौजूद कर्मचारियों से पुलिस द्वारा कुछ कर्मियों को उठाए जाने की शिकायत मिलने पर अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। बोले- सम्मान के साथ मिले पक्की नौकरी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मान के साथ पक्की सरकारी नौकरी, नौकरी से जुड़ी सुविधाएं और पेंशन की व्यवस्था मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग को अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने और आंदोलन करने का अधिकार है। कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के अलग-अलग मंत्री कर्मचारियों की अलग-अलग संख्या में मांगें माने जाने की बात कह रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेशभर में कर्मियों को नौकरी से हटाया जा रहा है और कर्मचारी नेताओं के घरों पर पुलिस भेजकर दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने दावा किया कि हाल ही में 30 सफाई कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है, जिनमें 15 कर्मचारी सोनीपत के हैं। उन्होंने सरकार से बर्खास्तगी वापस लेने, कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली में ऋतेश्वर जी महाराज बोले- जहां राजनीति से धर्म चलता है वह देश बनते हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश

08 Sep 2026

अमर उजाला इंपैक्ट: अयोध्या के राजघाट स्थित शवदाह स्थल की सड़क का निर्माण कर शुरू

08 Sep 2026

सीएम के स्वागत को लेकर अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के सीईओ, जल्द बताएंगे कार्ययोजना

08 Sep 2026

बुलंदशहर: अवैध हथियारों संग शादाब के वीडियो फिर वायरल, एक दिन पहले 17 राउंड फायरिंग का केस हुआ था दर्ज

08 Sep 2026

100 साल पुरानी निशात कोठी की जमीन 29 साल बाद हुई एएमयू की,यह है पूरा मामला

08 Sep 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ा रोडवेज संविदा चालक, सीजेपी की तर्ज पर बनाई 'डीजेपी' यानी ड्राइवर जनता पार्टी

08 Sep 2026

बेहतर सफाई, पार्कों की हरियाली और लोगों की जागरुकता ने पेपर मिल कॉलोनी वार्ड को बनाया देश में नंबर वन

08 Sep 2026
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत

08 Sep 2026

टोहाना में दिनदहाड़े बाइक चोरी, डाकखाने के बाहर से उड़ाई मोटरसाइकिल

08 Sep 2026

बादली में कुकड़ोला में डाली गई मिट्टी की पैमाइश, डीसी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टीम ने की माप-जोख

VIDEO: धौलपुर यार्ड री-मॉडलिंग से आगरा से गुजरने वाली 14 ट्रेनें प्रभावित, 15 सितंबर को सबसे ज्यादा असर

08 Sep 2026

VIDEO: 13 करोड़ से ज्यादा के रोड टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी, 5700 वाहनों को नोटिस

08 Sep 2026

VIDEO: आगरा से रुंधी के लिए 13 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

08 Sep 2026

VIDEO: बिना कारण चेन पुलिंग पर पांच महीने में 1567 पर कार्रवाई, 1.25 लाख रुपये जुर्माना वसूला

08 Sep 2026

Video: केजीएमयू गेट के सामने लगा जाम, उसमें फंसी कई एंबुलेंस

08 Sep 2026

कानपुर: जीटी रोड पर नारामऊ बना डेथ स्पॉट, हादसों के बाद भी नहीं लगे चेतावनी बोर्ड

08 Sep 2026

सुल्तानपुर में भीषण हादसा: स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत

08 Sep 2026

Video: राज्यपाल ने दी कई बड़ी सौगातें, विद्यार्थियों को होगा फायदा; प्रमुख संस्थानों के साथ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

08 Sep 2026

अमृतसर डीसी कार्यालय में कामकाज ठप, पुरानी पेंशन योजना के लिए कर्मचारी हड़ताल पर

08 Sep 2026

Video: निर्मल गंगा कार्यक्रम में चेस्ट सर्जन डॉ. अरविंद कुमार बोले- जन्म के समय हमारा फेफड़ा पिंक होता है

08 Sep 2026

Punjab Election 2027: विदेश से लौटे पंजाबी चेहरे बन रहे सियासत की नई ताकत

VIDEO: अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज

08 Sep 2026

VIDEO: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

08 Sep 2026

VIDEO: जाम से एंबुलेंस 15 मिनट तक फंसी, राहगीर दिन भर परेशान

08 Sep 2026

VIDEO: थाने के करीब बेसमेंट कैफे में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

08 Sep 2026

Video एकेटीयू में 'यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0' का आयोजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया पेटेंट सेंटर का लोकार्पण

08 Sep 2026

VIDEO: पुलिस नहीं, भाई ने चालक को पकड़ा

08 Sep 2026

VIDEO: दो कारें किराए पर लीं, एक बेच दी...दूसरी गिरवी रखी

08 Sep 2026

VIDEO: जुआ खेलते 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

08 Sep 2026

VIDEO: नगर निगम के ट्रक से दो छात्र घायल, हंगामा

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed