Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
strong message of women's empowerment was delivered during the 'Nari Shakti Vandan Pad Yatra' in Gohana, Sonipat
{"_id":"69df35e093365bcf6e0ec18e","slug":"video-strong-message-of-womens-empowerment-was-delivered-during-the-nari-shakti-vandan-pad-yatra-in-gohana-sonipat-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में नारी शक्ति वंदन पद यात्रा में महिला सशक्तिकरण का दिया मजबूत संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में नारी शक्ति वंदन पद यात्रा में महिला सशक्तिकरण का दिया मजबूत संदेश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2023) महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर नारी शक्ति वंदन पद यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
यात्रा से पहले आयोजित सभा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देगा और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त करेगा।
कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती-गाती नजर आईं और पद यात्रा को उत्सव का रूप दे दिया।
इस अवसर पर मोहनलाल बड़ौली की धर्मपत्नी गीता शर्मा, गोहाना की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी और समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन व पद यात्रा की संयोजक सुमित्रा चौहान भी मौजूद रहीं।
यह पद यात्रा कम्यूनिटी सेंटर से शुरू होकर बाबा भीम राव आंबेडकर चौक तक निकाली जा रही है, जिसमें सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी जा रही है।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज और देश के विकास में बराबरी की भागीदारी निभा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।