Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Crowds of devotees are expected to gather in Yamunanagar for the Chhath festival; however, there is a lack of cleanliness and basic amenities along the banks of the Western Yamuna Canal.
{"_id":"6af2ee14aa53f0f3b0033fbd","slug":"video-crowds-of-devotees-are-expected-to-gather-in-yamunanagar-for-the-chhath-festival-however-there-is-a-lack-of-cleanliness-and-basic-amenities-along-the-banks-of-the-western-yamuna-canal-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में छठ पर्व पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, पश्चिमी यमुना नहर किनारे सफाई और सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में छठ पर्व पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, पश्चिमी यमुना नहर किनारे सफाई और सुविधाओं का अभाव
छठ पर्व को लेकर शहर में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह है। पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाड़ी माजरा पुल, फतेहपुर पुल, दशमेश कॉलोनी घाट, हमीदा घाट सहित पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पहुंचते हैं। महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना के साथ डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। लेकिन इस बार नहर किनारे सफाई और जरूरी सुविधाओं का अभाव श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रहा है। कहीं कचरे के ढेर लगे हैं तो कहीं झाड़ियां खड़ी हैं। घाटों पर सीढ़ियों और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
छठ पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं कठिन नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं। तीसरे दिन अस्त होते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान घाटों की सफाई और सुरक्षित व्यवस्था बेहद जरूरी होती है।
शिव नगर कॉलोनी निवासी चंदा देवी ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से छठ पर्व मना रही हैं और करीब 40 साल से शहर में रह रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी नहर किनारे कचरा और झाड़ियां खड़ी हैं। प्रशासन की ओर से सफाई के लिए अधिकारी आए थे, लेकिन व्यवस्था अधूरी है। श्रद्धालुओं को खुद ही परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
धर्मवीर ने बताया कि वह करीब 50 वर्षों से परिवार के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। प्रशासन ने घाट पर सीढ़ियां बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सुविधा नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार नदी का काम चलने के कारण पानी बंद किया गया है। नहर में पानी नहीं होने से सूर्य को अर्घ्य देने में परेशानी होगी।
लाजपत नगर से पहुंचीं चांदमती ने कहा कि घाट पर कोई उचित व्यवस्था नहीं है। लोग खुद ही सफाई करने में जुटे हैं। वहीं, धनपति ने बताया कि वह 20 वर्षों से छठ पर्व मना रही हैं। उनके अनुसार अधिकारी आए और फोटो खिंचवाकर चले गए, लेकिन सफाई और महिलाओं की सुविधा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया।
जितेंद्र ने बताया कि वह 15 वर्षों से छठ पर्व मना रहे हैं। घाट पर पानी में उतरने के लिए सीढ़ियां नहीं बनाई गई हैं। इससे महिलाओं को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी पर्व के दौरान उनका पैर कट गया था। यदि इस बार कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से घाटों की सफाई, पर्याप्त पानी, सीढ़ियों और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।