{"_id":"68243ce1998ca80a2d0fc2d2","slug":"video-dc-and-municipal-commissioner-went-to-the-field-to-know-the-truth-about-water-drainage-in-yamunanagar-2025-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में जल निकासी की सच्चाई जानने फील्ड में उतरे डीसी व निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में जल निकासी की सच्चाई जानने फील्ड में उतरे डीसी व निगमायुक्त
यमुनानगर में जल निकासी के हालात जानने के लिए बुधवार सुबह डीसी पार्थ गुप्ता व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी फील्ड में उतर गए। साथ ही नगर निगम व पब्लिक हेल्थ अफसर भी साथ लिए। जगाधरी से यमुनानगर की एक के बाद एक कई कॉलोनियों व मोहल्लों में डीसी व निगमायुक्त ने सीवरेज व नालों की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान देखा कि नालों व सीवरेज लाइनों की सफाई कितनी हो चुकी है और कितनी बाकी है। सफाई के लिए लगाए कर्मचारी व संसाधनों की भी जानकारी ली।
जहां-जहां कमी लगी, वहां डीसी ने संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। डीसी की ओर से स्पष्ट किया गया कि मानसून से पहले जल निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी नाले व सीवर लाइनों की समय पर सफाई हो, जिससे शहर में कहीं भी जलभराव के हालात न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।