Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
In Yamunanagar, a woman, along with her son, stabbed and strangled her live-in partner, who was 17 years younger than her.
{"_id":"69a96b0f279e38eaa6095108","slug":"video-in-yamunanagar-a-woman-along-with-her-son-stabbed-and-strangled-her-live-in-partner-who-was-17-years-younger-than-her-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में 17 साल छोटे लिव-इन पार्टनर की महिला ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या, चाकू से हमला कर गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में 17 साल छोटे लिव-इन पार्टनर की महिला ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या, चाकू से हमला कर गला दबाया
जगाधरी क्षेत्र में एक महिला ने अपने से 17 साल छोटे लिव-इन पार्टनर की बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों ने युवक पर चाकू से हमला किया और जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मां-बेटा युवक का शव अर्धनग्न हालत में कमरे में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सात दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुंजन पुत्र राम कृपाल निवासी कपूरपुर जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गुंजन जगाधरी में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा करता था। वह करीब डेढ़ साल से अपनी 50 वर्षीय लिव-इन पार्टनर सुषमा उर्फ रानी निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश) के साथ अमर विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
जगाधरी सिटी थाना प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर विहार कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसका गला दबाया गया था।
मकान मालिक दीपक ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले सुषमा का 25 वर्षीय बेटा आकाश भी वहां रहने आ गया था। 26 फरवरी की दोपहर उसे किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि किराएदार के मकान की सीढ़ियों का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर कोई हलचल नहीं हो रही। जब वह मौके पर पहुंचा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। ऊपर जाकर देखने पर गुंजन का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला, जबकि सुषमा और उसका बेटा आकाश मौके से गायब थे।
दीपक की शिकायत पर पुलिस ने सुषमा और आकाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे। करीब सात दिन बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सुषमा ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब 11 साल पहले मानेसर की एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान गुंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और करीब चार साल पहले वह अपने पति को छोड़कर गुंजन के साथ यमुनानगर आकर रहने लगी।
सुषमा ने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले उसका 25 वर्षीय बेटा आकाश अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसके पास रहने आ गया था। गुंजन शराब पीने का आदी था और नशे में अक्सर आकाश से झगड़ा करता था। 25-26 फरवरी की रात भी दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मां-बेटे ने मिलकर पहले गुंजन पर चाकू से हमला किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों आरोपी गुंजन का मोबाइल लेकर फरार हो गए और पकड़े जाने के डर से अपने घर मथुरा भी नहीं गए। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और अन्य सबूत बरामद करने की कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।