{"_id":"6a4f7977116891b6e0044a6c","slug":"video-mayor-and-commissioner-set-out-to-take-stock-of-the-situation-amidst-rain-in-yamunanagar-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बारिश के बीच हालात का जायजा लेने निकले मेयर व कमिश्नर, नालों की सफाई में निकल रहे मृत पशु व कपड़ों से भरी बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बारिश के बीच हालात का जायजा लेने निकले मेयर व कमिश्नर, नालों की सफाई में निकल रहे मृत पशु व कपड़ों से भरी बोरियां
यमुनानगर। मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। वीरवार को लगातार हो रही बारिश के बीच मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को सेक्टर 17 के मुख्य नाले पर स्क्रीनिंग जाल लगाने और एक कर्मचारी की तैनाती करने के निर्देश दिए। ताकि स्क्रीनिंग जाल में फंसे कचरे को निकाला जा सके। वहीं, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जिमखाना क्लब से पंचायत भवन के बीच बने अंडरग्राउंड नाले की सफाई जल्द करने के निर्देश दिए। मेयर और निगम आयुक्त वीरवार को बारिश के बीच कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, सहायक अभियंता मृणाल जैयसवाल और मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से एसडीओ रोहित सरोगी और कनिष्ठ अभियंता गौतम शर्मा सहित अन्य के साथ सबसे सेक्टर-17 के मुख्य बड़े नाले पर पहुंचे। उन्होंने नाले की सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद विभोर पाहुजा और पार्षद अंकित गोयल ने अपने इलाकों की समस्याओं से उनके समक्ष रखा। निरीक्षण के दौरान मेयर सुमन बहमनी ने नाले पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास कचरे को रोकने के लिए तुरंत स्क्रीनिंग जाल लगाने और वहां से कचरा निकालने के लिए कर्मचारी को तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि पॉलीथिन और अन्य ठोस कचरा आगे जाकर नाले को ब्लॉक न कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।