{"_id":"6ae9c1a25c9aea138d074373","slug":"video-bilaspur-women-commission-special-court-10-cases-resolved-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में महिला आयोग की विशेष अदालत, 10 मामलों का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में महिला आयोग की विशेष अदालत, 10 मामलों का मौके पर निपटारा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:42 PM IST
Link Copied
महिलाओं से जुड़े घरेलू विवाद, उत्पीड़न और अधिकारों के हनन की शिकायतों के निपटारे के लिए मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित की गई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की अध्यक्षता में हुई इस अदालत में कुल 34 मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे।
इनमें से 24 मामलों पर सुनवाई की गई, जबकि 10 मामलों का निपटारा कर दिया गया। शेष 14 मामलों में आगामी सुनवाई की जाएगी।
सुनवाई के दौरान आयोग ने चार मामलों में संबंधित पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय दिया। आयोग ने दोनों पक्षों को आपसी समझ और सहमति से समाधान निकालने का अवसर दिया है। निर्धारित समय पूरा होने के बाद इन मामलों को दोबारा सुनवाई के लिए लिया जाएगा।
आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बताया कि विशेष अदालत में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, यौन उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के हनन और महिलाओं के विरुद्ध अन्य प्रकार के अत्याचारों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की गई।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को शिकायतों के समाधान के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालयों तक न आना पड़े, इसके लिए आयोग प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता शिविरों के साथ स्थानीय स्तर पर विशेष अदालतें भी आयोजित करेगा।
इस पहल से महिलाओं को अपने घरों के नजदीक ही शिकायतें रखने और उनके समाधान का अवसर मिल सकेगा।
इस अवसर पर आयोग की सदस्य नेहा ठाकुर और रीना पुंडीर, सदस्य सचिव बुशरा अंसारी सिंह, विधि अधिकारी यशपाल शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।