Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
meeting of the Mid-Day Meal Workers Union, affiliated with CITU, was held under the chairmanship of President Inder Pal.
{"_id":"693d4b251bff7b0dec0902fe","slug":"video-meeting-of-the-mid-day-meal-workers-union-affiliated-with-citu-was-held-under-the-chairmanship-of-president-inder-pal-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: प्रधान इंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: प्रधान इंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की बैठक
परिधि गृह बिलासपुर में जिला मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की बैठक शनिवार को प्रधान इंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एमडीएम वर्करों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि यदि सरकार ने एमडीएम वर्कर्स यूनियन की मांगों को नहीं माना तो आने वाले बजट सत्र में हिमाचल
प्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से मौजूद सीटू राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम, सीटू जिला अध्यक्ष लखन पाल और सीटू जिला महासचिव विजय शर्मा ने कहा सरकार ने 16 सालों से मिड-डे मील वर्कर के वेतन में एक रुपये तक की बढ़ोतरी नहीं की है। योजना में बजट में लगातार कटौती की जा रही है, ताकि इसे कमजोर किया जा सके। योजना को एनजीओ के हवाले किया जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि मिड-डे मील वर्कर्स को 12,500 रुपये मासिक वेतन 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन देने, मिड-डे मील वर्कर्स को आंगनबाड़ी की तर्ज पर 20 आकस्मिक अवकाश देने, मिड-डे मील वर्करों को प्रतिमाह पहली तारीख को पूरा वेतन देने और मिड-डे मील वर्कर्स को सेवानिवृत्ति पर पेंशन लागू की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।