{"_id":"693cfb1aba6c8ba3ce002408","slug":"video-aarti-of-vishwanath-dham-was-performed-from-gangadwar-in-kashi-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी में गंगाद्वार से उतारी विश्वनाथ धाम की आरती, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में गंगाद्वार से उतारी विश्वनाथ धाम की आरती, VIDEO
सनातन धर्मावलंबियों को एक सूत्र में बांधने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की चौथी वर्षगांठ पर नमामि गंगे ने गंगाद्वार से काशी विश्वनाथ और मां गंगा की आरती उतारकर राष्ट्र के लिए समृद्धि की कामना की। गंगाद्वार से बाबा विश्वनाथ को शीश नवाया। बाबा धाम में विराजित पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर को सिर झुकाकर नमन किया। गंगा निर्मलीकरण और पर्यावरण संरक्षण हेतु बाबा से आशीर्वाद मांगा। ॐ जय शिव ओंकारा, द्वादश ज्योतिर्लिंग और हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे के गगनभेदी उद्घोष से बाबा धाम गूंज उठा। सनातनी संस्कृति के दिव्य अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी देव भूमि है। मोक्ष स्थली काशी समर्पण, संस्कार व संस्कृति का मर्म समाहित किए हुए है। काशी ही नहीं बल्कि विश्व में साधना का केंद्र बाबा विश्वनाथ हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा विश्वनाथ अनादिकाल से काशी में गंगा तट पर विराजमान हैं। भव्य नव्य दिव्य काशी विश्वनाथ धाम आज सांस्कृतिक दिव्यता के साथ आकर्षित व मंत्रमुग्ध कर रहा है। बाबा का अलौकिक दरबार तन - मन प्रफुल्लित कर रहा है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी और स्वर्ग के बीच काशी को बड़े तीर्थ के रूप में माना गया है। जनसामान्य के साथ देवी-देवता, महापुरुष भी इस पवित्र धरा पर भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर आते रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम से आज बनारस की आर्थिक तस्वीर बदल गई है। काशी विश्वनाथ धाम ने सनातन धर्मावलंबियों को एक सूत्र में बांधने का भी कार्य किया है। आज हम हमारी काशी के सांसद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में कह सकते हैं..... आओ देखो घूमो हमरी काशी। आयोजन में साध्वी शर्मा, शिवांगी मिश्रा, राहुल सिंह, सरोजिनी यादव, शिवांग जायसवाल व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।