मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक खड़े कंटेनर में जा टकराई। हादसे में बाइक चालक सिहाना थाना शेरगढ़ निवासी अभिषेक और उनकी मां राजवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फरह हाइवे पर श्रीजी की रसोई के पास हुई। अभिषेक और उनकी मां राजवती बिचपुरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक फरह पेट्रोल पंप के समीप खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। आस पास मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी फरह में भर्ती कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।