{"_id":"693c0190e73557cf4907a7a7","slug":"video-amatha-ma-parashhathaya-sakal-ka-arathhavarashhaka-parakashha-ma-samajaka-vajaniana-ka-parashana-na-bcaca-ka-uljhaya-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने बच्चों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने बच्चों को उलझाया
अमेठी में परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में कक्षा तीन में हिंदी और चार से आठ तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी का पेपर हुआ। सामाजिक विज्ञान के कई प्रश्नों ने बच्चों को उलझन में डाला।
शहर के बरनाटीकर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छह, सात और आठ के विद्यार्थी अलग कक्षों में बैठे थे। प्रत्येक बेंच पर एक ही कक्षा के तीन बच्चे परीक्षा दे रहे थे। कक्षा छह की छात्रा सुनीता ने बताया कि लघु उत्तरीय भाग के 10 प्रश्न कठिन थे। कक्षा आठ की छात्रा चांद ने कहा कि इतिहास आधारित सवाल चुनौतीपूर्ण रहे, हालांकि सभी के उत्तर देने का प्रयास किया। इसी कक्षा के छात्र विपिन ने ग्राम प्रधान के कार्य से जुड़े सवाल को समझने में कठिनाई बताई। छात्र आयुष ने भी प्रश्नपत्र को कठिन बताया। प्रधानाध्यापक सिया श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्नपत्र विभाग से प्राप्त हुए हैं। कापियों की खरीद स्कूल स्तर पर करनी पड़ी। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा, प्राथमिक विद्यालय सारीपुर, बलीपुर और कटरलाजगंज में भी कठिन पेपर आने से बच्चे परेशान दिखे। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि परीक्षा परिणाम के बाद अभिभावकों को अंक बताए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।